यदि आप SSC CGL, CHSL, MTS, GD, CPO, Railway, Banking, UPSC, State PCS, Police, CTET या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सामान्य हिंदी व्याकरण एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में हिंदी व्याकरण से संबंधित प्रश्न नियमित रूप से पूछे जाते हैं इसलिए इस विषय की अच्छी समझ और नियमित अभ्यास सफलता के लिए आवश्यक है।

इस Hindi Vyakaran Quiz | सामान्य हिंदी व्याकरण प्रश्नोत्तरी में आपको परीक्षा स्तर के महत्वपूर्ण एवं चयनित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) दिए गए हैं इन प्रश्नों को नवीनतम परीक्षा पैटर्न और पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण विषयों के आधार पर तैयार किया गया है जिससे आप अपनी तैयारी का सही मूल्यांकन कर सकें और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

हिंदी व्याकरण का नियमित अभ्यास करने से संधि, समास, विलोम, पर्यायवाची, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, वाक्य शुद्धि, कारक, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आपकी पकड़ मजबूत होती है साथ ही, आपकी भाषा संबंधी समझ, सटीकता और प्रश्नों को कम समय में हल करने की क्षमता भी विकसित होती है।

यदि आप प्रतियोगी परीक्षा में हिंदी विषय में बेहतर अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस Hindi Vyakaran Quiz के सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक हल करें और अंत में अपना स्कोर अवश्य जांचें। साथ ही, हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध अन्य हिंदी व्याकरण क्विज़, मॉक टेस्ट, प्रैक्टिस सेट और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का भी नियमित अभ्यास करें, ताकि आपकी तैयारी और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बन सके।

Hindi Vyakaran Quiz

1 / 26

Q. व्याकरणिक प्रकार्य के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं?

2 / 26

Q. जिन शब्दों का रूप परिवर्तन होता रहता है, वे क्या कहलाते हैं?

3 / 26

Q. ‘कमल’ शब्द का समानार्थी शब्द कौन सा नहीं है?

4 / 26

Q. सामान्य नियम के विरुद्ध बात या वाक्यांश के लिए एक शब्द क्या है?

5 / 26

Q. “मुझे मजा आती है” वाक्य में किस प्रकार की त्रुटि है?

6 / 26

Q. “मुझे मजा आती है” वाक्य में किस प्रकार की त्रुटि है?

7 / 26

Q. गुण-दोष का समरूप मूल्यांकन करने वाले के लिए एक शब्द क्या है?

8 / 26

Q. “स्टेशन पहुँचते ही वह फोन कर दिया।” वाक्य में त्रुटिपूर्ण शब्द कौन-सा है?

9 / 26

Q. निम्नलिखित में से सही वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है?

10 / 26

Q. भाषा के क्षेत्रीय रूप को क्या कहते हैं?

11 / 26

Q. किसी भाषा को लिखने की विधि को क्या कहते हैं?

12 / 26

Q. हस्व, दीर्घ और प्लुत किसके प्रकार हैं?

13 / 26

Q. अंतःस्थ व्यंजनों के उदाहरण कौन-से हैं?

14 / 26

Q. ऊष्म व्यंजनों के उदाहरण कौन-से हैं?

15 / 26

Q. त, थ, द, ध, न किस प्रकार के वर्ण हैं?

16 / 26

Q. हिन्दी में दीर्घ स्वर कितने होते हैं?

17 / 26

Q. बोलते समय भावों के अनुसार स्वर में होने वाले उतार-चढ़ाव को क्या कहते हैं?

18 / 26

Q. दो स्वरों के मेल से उत्पन्न विकार को क्या कहते हैं?

19 / 26

Q. स्वर संधि के कितने भेद होते हैं?

20 / 26

Q. संधि कितने प्रकार की होती है?

21 / 26

Q. व्यंजन का व्यंजन या स्वर से मेल होने पर उत्पन्न विकार को क्या कहते हैं?

22 / 26

Q. विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मिलने से होने वाले विकार को क्या कहते हैं?

23 / 26

Q. स्रोत या उद्गम के आधार पर हिन्दी शब्दों को कितने भागों में बाँटा गया है?

24 / 26

Q. संस्कृत के वे शब्द जो हिन्दी में बिना परिवर्तन के ग्रहण किए गए हों, क्या कहलाते हैं?

25 / 26

Q. इनमें स्त्रीलिंग शब्द कौन-सा है?

26 / 26

Q. "मैं चाहता हूँ कि तुम्हारे साथ खेलूँ।"- यह किस प्रकार का वाक्य है?

Your score is

The average score is 66%

0%

Today Current Affairs START TEST
टेस्ट शुरू करे 6 TEST
टेस्ट शुरू करे 5 TEST
टेस्ट शुरू करे 4 TEST
टेस्ट शुरू करे 3 TEST
टेस्ट शुरू करे 2 TEST

Hindi Vyakaran Quiz सामान्य हिंदी व्याकरण प्रश्नोत्तरी

Q. व्याकरणिक प्रकार्य के आधार पर शब्द

कितने प्रकार के होते हैं?

A. तीन
B. चार
C. दो
D. पाँच

Answer: C. दो

Q. जिन शब्दों का रूप परिवर्तन होता रहता है, वे क्या कहलाते हैं?

A. अविकारी शब्द
B. विकारी शब्द
C. तत्सम शब्द
D. तद्भव शब्द

Answer: B. विकारी शब्द

Q. ‘कमल’ शब्द का समानार्थी शब्द कौन सा नहीं है?

A. नीरज 
B. अरविंद
C. पंकज
D. कोई भी नहीं

Answer: D. कोई भी नहीं

Q. सामान्य नियम के विरुद्ध बात या वाक्यांश के लिए एक शब्द क्या है?

A. नियम
B. सिद्धांत
C. अपवाद
D. परंपरा

Answer: C. अपवाद

Q. “मुझे मजा आती है” वाक्य में किस प्रकार की त्रुटि है?

A. वचन
B. काल
C. लिंग
D. पुरुष

Answer: C. लिंग के कारण

Q. गुण-दोष का समरूप मूल्यांकन करने वाले के लिए एक शब्द क्या है?

A. निर्णायक
B. दर्शक
C. समीक्षक
D. लेखक

Answer: C. समीक्षक

Q. “स्टेशन पहुँचते ही वह फोन कर दिया।” वाक्य में त्रुटिपूर्ण शब्द कौन-सा है?

A. स्टेशन
B. पहुँचते
C. फोन
D. वह

Answer: D. वह

Q. निम्नलिखित में से सही वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है?

A. अनधिकर
B. अनधिकार
C. अनाधिकार
D. अनधिकार्य

Answer: B. अनधिकार

Q. भाषा के क्षेत्रीय रूप को क्या कहते हैं?

A. भाषा
B. बोली
C. लिपि
D. व्याकरण

Answer: B. बोली

Q. किसी भाषा को लिखने की विधि को क्या कहते हैं?

A. भाषा
B. ध्वनि
C. बोली
D. लिपि

Answer: D. लिपि

Q. हस्व, दीर्घ और प्लुत किसके प्रकार हैं?

A. व्यंजन
B. स्वर
C. संधि
D. कोई नहीं

Answer: B. स्वर

Q. अंतःस्थ व्यंजनों के उदाहरण कौन-से हैं?

A. क, ख, ग, घ
B. च, छ, ज, झ
C. य, र, ल, व
D. श, स, ष, ह

Answer: C. य, र, ल, व

Q. ऊष्म व्यंजनों के उदाहरण कौन-से हैं?

A. क, ख, ग, घ
B. च, छ, ज, झ
C. ट, ठ, ड, ढ
D. श, स, ष, ह

Answer: D. श, स, ष, ह

Q. त, थ, द, ध, न किस प्रकार के वर्ण हैं?

A. अंतःस्थ व्यंजन
B. ऊष्म व्यंजन
C. स्पर्श व्यंजन
D. संयुक्त व्यंजन

Answer: C. स्पर्श व्यंजन

Q. हिन्दी में दीर्घ स्वर कितने होते हैं?

A. पाँच
B. छह
C. सात
D. आठ

Answer: C. सात

Q. बोलते समय भावों के अनुसार स्वर में होने वाले उतार-चढ़ाव को क्या कहते हैं?

A. उच्चारण
B. अनुतान
C. लय
D. नाद

Answer: B. अनुतान

Q. दो स्वरों के मेल से उत्पन्न विकार को क्या कहते हैं?

A. व्यंजन संधि
B. विसर्ग संधि
C. स्वर संधि
D. समास

Answer: C. स्वर संधि

Q. स्वर संधि के कितने भेद होते हैं?

A. तीन
B. चार
C. पाँच
D. छह

Answer: C. पाँच भेद

Q. संधि कितने प्रकार की होती है?

A. दो
B. तीन
C. चार
D. पाँच

Answer: B. तीन

Q. व्यंजन का व्यंजन या स्वर से मेल होने पर उत्पन्न विकार को क्या कहते हैं?

A. स्वर संधि
B. विसर्ग संधि
C. व्यंजन संधि
D. समास

Answer: C. व्यंजन संधि

Q. विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मिलने से होने वाले विकार को क्या कहते हैं?

A. स्वर संधि
B. व्यंजन संधि
C. विसर्ग संधि
D. समास

Answer: C. विसर्ग संधि

Q. स्रोत या उद्गम के आधार पर हिन्दी शब्दों को कितने भागों में बाँटा गया है?

A. तीन
B. चार
C. पाँच
D. छह

Answer: C. पाँच

Q. संस्कृत के वे शब्द जो हिन्दी में बिना परिवर्तन के ग्रहण किए गए हों, क्या कहलाते हैं?

A. तद्भव
B. देशज
C. विदेशी
D. तत्सम

Answer: D. तत्सम शब्द

Q. इनमें स्त्रीलिंग शब्द कौन-सा है?

(a) पर्वत

(b) ख्याति

(c) मोती

(d) पत्थर

Ans. B

Q. “मैं चाहता हूँ कि तुम्हारे साथ खेलूँ।”- यह किस प्रकार का वाक्य है?

(a) निषेध वाक्य

(b) संयुक्त वाक्य

(c) मिश्र वाक्य

(d) सरल वाक्य

Ans. C

अंतिम शब्द

हमें आशा है कि यह Hindi Vyakaran Quiz | सामान्य हिंदी व्याकरण प्रश्नोत्तरी आपकी तैयारी को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगी नियमित अभ्यास से आपकी गति, सटीकता और आत्मविश्वास में निरंतर वृद्धि होगी। यदि यह क्विज़ आपको उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें और हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध अन्य हिंदी व्याकरण क्विज़ एवं प्रैक्टिस सेट का भी नियमित अभ्यास करें।