RRB Group D Exam 2025 की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए यह Practice Set 22 बेहद खास है रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) हर साल Group D CBT परीक्षा आयोजित करता है जिसे भारत की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं लेकिन सफलता केवल उन्हीं को मिलती है जो सही रणनीति लगातार अभ्यास और समय प्रबंधन के साथ तैयारी करते हैं।

इस परीक्षा में खासतौर पर सामान्य विज्ञान (Physics, Chemistry, Biology) और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं कई बार देखा गया है कि इन विषयों से पूछे गए सवाल बार-बार दोहराए जाते हैं ऐसे में अगर आप इन टॉपिक्स पर अच्छी पकड़ बना लेते हैं और नियमित रूप से प्रैक्टिस करते हैं तो परीक्षा में अच्छे अंक लाना आपके लिए आसान हो जाता है।
RRB Group D Practice Set 22 को खासतौर पर उन्हीं महत्वपूर्ण सवालों पर आधारित किया गया है जो पिछले वर्षों की परीक्षाओं में पूछे गए हैं और जिनके 2025 की आगामी परीक्षा में पूछे जाने की पूरी संभावना है इस सेट को हल करने से न सिर्फ आपकी तैयारी का सटीक मूल्यांकन होगा बल्कि यह भी पता चलेगा कि किन टॉपिक्स पर आपकी पकड़ मजबूत है और किन हिस्सों पर और मेहनत करनी है।
अगर आप रेलवे Group D परीक्षा या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाना चाहते हैं तो यह Practice Set 22 आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा इस सेट में कुल 25 महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल किए गए हैं प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है और इन्हें आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है नियमित अभ्यास से आपकी तैयारी मज़बूत होगी आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी।
RRB ग्रुप D समान्य ज्ञान के पुराने प्रश्नपत्रों के ऑनलाइन टेस्ट हल करके अपनी तयारी बेहतर करें
RRB Group D Latest Test Series
RRB Group D Exam 2025 Practice SET 22 for Railway Group D CBT Exam
Q. संगमरमर की रासायनिक संरचना क्या होती है?
a. कैल्शियम सल्फेट
b. कैल्शियम कार्बोनेट
c. सिलिकॉन डाइऑक्साइड
d. सोडियम क्लोराइड
सही उत्तर: b. कैल्शियम कार्बोनेट
Q. लॉन टेनिस कोर्ट का माप कितना होता है?
a. 68 फुट
b. 72 फुट
c. 78 फुट
d. 80 फुट
सही उत्तर: c. 78 फुट
Q. अल्फा और बीटा कणों की खोज किसने की थी?
a. बोहर
b. अर्नेस्ट रदरफोर्ड
c. चाडविक
d. जे. जे. थॉमसन
सही उत्तर: b. अर्नेस्ट रदरफोर्ड
Q. हंटर कमीशन के गठन के समय भारत का वायसराय कौन था?
a. लॉर्ड लिटन
b. लॉर्ड रिपन
c. कर्जन
d. हार्डिंग
सही उत्तर: b. लॉर्ड रिपन
Q. यूरोप महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
a. डेन्यूब
b. वोल्गा
c. राइन
d. थेम्स
सही उत्तर: b. वोल्गा
Q. जलियांवाला बाग हत्याकांड के समय भारत का वायसराय कौन था?
a. डफरिन
b. लिटन
c. लॉर्ड चेम्सफोर्ड
d. लिनलिथगो
सही उत्तर: c. लॉर्ड चेम्सफोर्ड
Q. बंगाल का विभाजन किसके समय हुआ?
a. लॉर्ड वेलेजली
b. लॉर्ड कर्जन
c. लॉर्ड हार्डिंग
d. लॉर्ड मिंटो
सही उत्तर: b. लॉर्ड कर्जन
Q. काकोरी कांड कब हुआ था?
a. 1921
b. 1923
c. 1925
d. 1927
सही उत्तर: c. 1925
Q. ‘भारत का मसाला उद्यान’ किस राज्य को कहा जाता है?
a. तमिलनाडु
b. केरल
c. आंध्र प्रदेश
d. कर्नाटक
सही उत्तर: b. केरल
Q. अंकलेश्वर तेल क्षेत्र कहाँ स्थित है?
a. गुजरात
b. राजस्थान
c. असम
d. महाराष्ट्र
सही उत्तर: a. गुजरात
Q. लार्ड डफरिन के शासनकाल में कौन सी संस्था स्थापित हुई?
a. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
b. भारतीय परिषद अधिनियम
c. सुधार आयोग
d. सविनय अवज्ञा अधिनियम
सही उत्तर: a. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Q. 1857 की क्रांति के दौरान बिहार में नेतृत्व किसने किया?
a. तात्या टोपे
b. बाबू कुंवर सिंह
c. रानी लक्ष्मीबाई
d. अहमद शाह
सही उत्तर: b. बाबू कुंवर सिंह
Q. पिट्स इंडिया एक्ट कब पारित हुआ था?
a. 1773
b. 1784
c. 1793
d. 1853
सही उत्तर: b. 1784
Q. रेडियो प्रसारण में FM का अर्थ क्या है?
a. फ्रीक्वेंसी मॉड्यूलेशन
b. फास्ट मैसेज
c. फ्री मीडिया
d. फाइनल मैसेज
सही उत्तर: a. फ्रीक्वेंसी मॉड्यूलेशन
Q. नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली मुस्लिम महिला कौन थीं?
a. मलाला यूसुफजई
b. शिरीन इबादी
c. तस्लीमा नसरीन
d. फातिमा भुट्टो
सही उत्तर: b. शिरीन इबादी
Q. 1889 में स्थापित निम्नलिखित में से कौन सा क्लब जो सबसे पुराना संचालित भारतीय क्लब है?
a. मोहम्मडन
b. मोहन बागान एथलेटिक क्लब
c. ईस्ट बंगाल
d. आर्मेनियन स्पोर्ट्स
सही उत्तर: b. मोहन बागान एथलेटिक क्लब
Q. चंदबरदाई ने ‘पृथ्वीराज रासो’ किस भाषा में लिखा था?
a. अपभ्रंश
b. संस्कृत
c. ब्रजभाषा
d. अवधी
सही उत्तर: c. ब्रजभाषा
Q. कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच अक्षांश का अंतर कितना है?
a. 23 अंश
b. 45 अंश
c. 47 अंश
d. 50 अंश
सही उत्तर: c. 47 अंश
Q. टमाटर का लाल रंग किसके कारण होता है?
a. कैरोटिन
b. लाइकोपीन
c. हीमोग्लोबिन
d. पिगमेंट
सही उत्तर: b. लाइकोपीन
RRB Group D Exam 2025 Practice SET 22 Mock Test Challenge PDF
अगर आप रेलवे की परीक्षाओं जैसे Group D, NTPC या अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और उनसे संबंधित फ्री PDF स्टडी मटेरियल पाना चाहते हैं तो हमारे Telegram चैनल से जुड़ें- Click Here
अंतिम शब्द
हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह RRB Group D Exam Practice Test पसंद आया होगा और आपने इसमें बेहतरीन स्कोर किया होगा यदि यह मॉक टेस्ट आपकी रेलवे या किसी भी सरकारी नौकरी परीक्षा की तैयारी में मददगार साबित हुआ है तो इसे अपने दोस्तों और साथी उम्मीदवारों के साथ ज़रूर शेयर करें ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें आपका धन्यवाद

As an editor and lead content creator, I primarily provide authentic and valuable practice set to our readers. Find meaningful content from the official source and analyzing it, is another responsibility of mine. I have over 4 years of experience in content writing and more than 2.5 years specializing in educational content.
Thanks sir