यदि आप RRB Group D Exam 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो यह Science Mock Test Set-7 आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) द्वारा आयोजित Group D CBT परीक्षा में हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जिनकी तैयारी मजबूत और सही दिशा में होती है।

इस परीक्षा में भौतिकी (Physics) रसायन विज्ञान (Chemistry) जीव विज्ञान (Biology) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) से संबंधित कई सवाल पूछे जाते हैं खास बात यह है कि इनमें से कुछ सवाल बार-बार दोहराए जाते हैं इसलिए इन टॉपिक्स पर मजबूत पकड़ बनाना बेहद जरूरी है।
यह RRB Group D Science Mock Test Set-7 पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण सवालों और आगामी परीक्षा में पूछे जाने की संभावना वाले प्रश्नों पर आधारित है इस प्रैक्टिस सेट को हल करने से आप अपने कॉन्सेप्ट को मजबूत कर पाएंगे तैयारी का सही आकलन कर सकेंगे और समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ा पाएंगे
अगर आप रेलवे ग्रुप डी या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं तो इस प्रैक्टिस सेट को नियमित रूप से हल करें यह न सिर्फ आपकी Science तैयारी को बेहतर बनाएगा बल्कि आपको परीक्षा में सफलता पाने के लिए एक मजबूत आधार भी देगा।
| RRB Group D Exam Science Mock Test SET-6 | Click Here |
| RRB Group D Exam Science Mock Test SET-5 | Click Here |
RRB Group D Exam 2025 Practice SET 4 for Railway Group D CBT Exam
RRB Group D Exam Science Mock Test SET-7 for Railway Group D CBT Exam
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण न्यूटन की गति के पहले नियम को दर्शाता है।
RRB Group-D 05-11-2018 (Shift-III)
(a) जब हम पैडल चलाना बंद करते हैं, तो साइकिल धीमी होना शुरू हो जाती है।
(b) तेजी से आती हुई क्रिकेट गेंद को पकड़ते समय, क्षेत्ररक्षक चलती गेंद के साथ धीरे-धीरे अपने हाथ पीछे खिसकाते हैं।
(c) जब एक बस अचानक शुरू होती है, तब यात्रियों को पीछे की ओर झटका लगता है।
(d) रॉकेट लॉन्च करना
Ans: (c) जब एक बस अचानक शुरू होती है, तब यात्रियों को पीछे की ओर झटका लगता है।
Q. यदि हम पेड़ की शाखा को तेजी से हिलाएँ तो कुछ पत्तियाँ पेड़ से अलग हो जाती हैं। यह ____ के कारण होता है।
RRB Group-D 04-12-2018 (Shift-II)
(a) मुक्त पातन
(b) वेग
(c) जड़त्व
(d) आवेग
Ans: (c) जड़त्व
Q. गति का तीसरा नियम ____ और वेग के बीच संबंध प्रदान करता है।
RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-III)
(a) स्थिति
(b) बल
(c) संवेग
(d) समय
Ans: (a) स्थिति
Q. 3 kg की एक पिस्तौल से 180 ms⁻¹ वेग से एक 40 g की गोली क्षैतिज रूप से चलाई गई। पिस्तौल का प्रतिघाती वेग कितना है?
RRB Group-D 08-10-2018 (Shift-II)
(a) -1.8 ms⁻¹
(b) -1.25 ms⁻¹
(c) -2.4 ms⁻¹
(d) -3.0 ms⁻¹
Ans: (c) -2.4 ms⁻¹
Q. गति का दूसरा नियम ____ से संबंधित है।
RRB Group-D 30-10-2018 (Shift-I)
(a) बल
(b) जड़त्व
(c) ध्वनि
(d) संवेग
Ans: (d) संवेग
Q. न्यूटन का गति का दूसरा नियम:
RRB Group-D 27-11-2018 (Shift-III)
(a) दो परस्पर प्रभावित वस्तुओं पर बलों के बीच सम्बन्धों की व्याख्या करता है।
(b) जड़त्व के नियम से भी जाना जाता है।
(c) बल के प्रभावों को समझने में सहायक है।
(d) ऊर्जा संरक्षण के नियम से भी जाना जाता है।
Ans: (c) बल के प्रभावों को समझने में सहायक है।
Q. समीकरण F = ma, को न्यूटन के ____ नियम के रूप में जाना जाता है।
RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-I)
(a) I
(b) III
(c) II
(d) IV
Ans: (c) II
Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन न्यूटन के गति के तीसरे नियम के लिए सही है?
RRB Group-D 12-10-2018 (Shift-I)
(a) बल अलग-अलग निकाय पर विपरित दिशा में लागू होता है।
(b) बल एक ही निकाय पर विपरित दिशा में लागू होता है।
(c) बल एक ही निकाय पर लागू होता है।
(d) बल दूरी पर निर्भर है।
Ans: (a) बल अलग-अलग निकाय पर विपरित दिशा में लागू होता है।
Q. न्यूटन के गति के नियमों का प्रकाशन कब किया था?
RRB Group-D 27-11-2018 (Shift-III)
(a) 1678
(b) 1778
(c) 1787
(d) 1687
Ans: (d) 1687
Q. गति का प्रसिद्ध नियम ____ ने दिया था।
RRB Group-D 26-10-2018 (Shift-II)
(a) डाल्टन
(b) न्यूटन
(c) गैलीलियो
(d) आइंस्टीन
Ans: (b) न्यूटन
Q. एक निकाय के संवेग में परिवर्तन की दर ____ के समानुपाती होती है।
RRB Group-D 22-09-2018 (Shift-III)
(a) लागू विस्थापन
(b) लागू बल
(c) लागू स्थितिज ऊर्जा
(d) लागू दाब
Ans: (b) लागू बल
Q. गति का द्वितीय नियम दर्शाता है—
RRB Group-D 22-09-2018 (Shift-II)
(a) प्रत्येक वस्तु एक विशेष बल के तहत अपनी गति की अवस्था में तब बदलाव के लिए बाध्य रहती है, न कि स्वतः।
(b) जब शुद्ध बल लागू होता है, तो वस्तु वस्तु एक समान गति में गतिमान होगी।
(c) वस्तु की गति में परिवर्तन की दर लागू हुए बल के साथ बदल जाएगी।
(d) किसी वस्तु की गति के परिवर्तन की दर शुद्ध बल की दिशा में वस्तु पर लागू शुद्ध बल के आनुपातिक होती है।
Ans: (d) किसी वस्तु की गति के परिवर्तन की दर शुद्ध बल की दिशा में वस्तु पर लागू शुद्ध बल के आनुपातिक होती है।
Q. 1 Kg × 1 ms⁻² को ____ कहा जाता है।
RRB Group-D 15-11-2018 (Shift-II)
(a) 1 न्यूटन
(b)1 कुलाम
(c) 1 पास्कल
(d) 1 जूल
Ans: (a) न्यूटन
Q. एक क्रिकेट खिलाड़ी तेज गति से आती गेंद को पकड़ने के लिए अपना हाथ पीछे की ओर ले जाता है। ऐसा ________ के कारण होता है।
(a) संवेग संरक्षण का नियम
(b) न्यूटन का गति का पहला नियम
(c) न्यूटन का गति का दूसरा नियम
(d) न्यूटन का गति का तीसरा नियम
Ans: (c) न्यूटन का गति का दूसरा नियम
Q. एक राइफलमैन से गोली चलाने पर यदि राइफल बिना किसी रोक के पीछे की ओर आती है तो राइफल की गतिज ऊर्जा क्या होगी?
RRB Group-D 07-12-2018 (Shift-I)
(a) गोली की गतिज ऊर्जा से अधिक
(b) गोली की गतिज ऊर्जा से कम
(c) गोली की गतिज ऊर्जा के बराबर
(d) शून्य
Ans: (b) गोली की गतिज ऊर्जा से कम
Q. द्रव्यमान और त्वरण के गुणनफल को कहा जाता है।
RRB Group-D 12-10-2018 (Shift-I)
(a) बल
(b) आवेग
(c) धक्का (श्रस्ट)
(d) संवेग
Ans: (a) बल
RRB Group D Exam Science Mock Test SET-7 PDF
अगर आप रेलवे की परीक्षाओं जैसे Group D, NTPC या अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और उनसे संबंधित फ्री PDF स्टडी मटेरियल पाना चाहते हैं तो हमारे Telegram चैनल से जुड़ें- Click Here
अंतिम शब्द
हम आशा करते हैं कि आपको यह RRB Group D Exam Practice Test पसंद आया होगा और आपने इसमें अच्छा स्कोर किया होगा यदि यह मॉक टेस्ट आपकी सरकारी नौकरी परीक्षा की तैयारी करने में मदद करेगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें आपका धन्यवाद


Very nice class
Thankyou sir
Esi try previous year question dalte rho
Thanks